thedailybihar.com

 


बलिया। भोजपुरी अभिनेता और बिहार के एमएलसी पवन सिंह को पारिवारिक अदालत की सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर बुधवार को एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई उनकी पत्नी ज्योति सिंह की ओर से दायर अंतरिम भरण-पोषण याचिका की सुनवाई के दौरान की गई। मामले की अगली सुनवाई अब 5 अक्टूबर को होगी।

जानकारी के मुताबिक, ज्योति सिंह की अंतरिम भरण-पोषण याचिका पर बुधवार को न्यायाधीश कमलापति प्रजापति की अदालत में सुनवाई निर्धारित थी। सुनवाई के दौरान पवन सिंह व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। उनके अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने अदालत को बताया कि पटना में बाढ़ की स्थिति के कारण पवन सिंह वहां पहुंचने में असमर्थ रहे।

अदालत ने पवन सिंह की अनुपस्थिति को देखते हुए उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच वैवाहिक विवाद का मामला लंबे समय से अदालत में चल रहा है। ज्योति सिंह ने अदालत में अंतरिम भरण-पोषण की मांग की है। इस मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लगातार कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...



Previous Post Next Post