thedailybihar.com

 


नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल एक पॉडकास्ट के बाद चर्चाओं में आए स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर पर हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप है।

मामला 23 जून का बताया जा रहा है, जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार घायल हो गए थे। शिकायत के अनुसार, वह प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तभी विवाद के बाद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें इलाज के लिए RML अस्पताल ले जाया गया था। इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई।




विवाद उस समय और बढ़ गया, जब स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उन्होंने घटना को लेकर कई विवादित दावे किए और कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। इसके बाद विपक्षी नेताओं और CJP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, स्वतंत्र भारद्वाज ने बाद में अपना पक्ष रखते हुए मारपीट के आरोपों से इनकार किया। उनका दावा है कि घटना के दौरान वह आत्मरक्षा कर रहे थे और उनके हाथ में पहना कड़ा गलती से संजय कुमार के सिर पर लग गया।


पुलिस ने पहले मामले में सामान्य मारपीट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन वायरल पॉडकास्ट के बाद मामले ने नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया। पुलिस अब वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल के फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।


अब जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जंतर-मंतर पर हुई घटना में वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल बयान जांच में कितने महत्वपूर्ण साबित होंगे।

#SwatantraBhardwaj #स्वतंत्र_भारद्वाज #DelhiPolice #JantarMantar #CJP #NishuAzad #DelhiNews #ViralPodcast #BreakingNews #PoliticalNews #DelhiProtest #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...



Previous Post Next Post