नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता के पिता से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर स्थित संबंधित न्यायाधीश के आवास पर पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
मामला जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई थी। इस मामले में पहले से एफआईआर दर्ज थी। बाद में पुलिस ने मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं।
मामले ने उस समय नया मोड़ लिया, जब स्वतंत्र भारद्वाज से जुड़े एक पॉडकास्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी सवाल उठने लगे। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
इसके अलावा, पुलिस ने नाबालिग से जुड़ी एक शिकायत के आधार पर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत अलग मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह शिकायत नाबालिग छात्रा से संबंधित है और इसकी जांच की जा रही है।
स्वतंत्र भारद्वाज की ओर से मामले में आत्मरक्षा का दावा किया गया है। वहीं, शिकायतकर्ता पक्ष ने पुलिस कार्रवाई और मामले में हुई सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। अब पुलिस की एक दिन की हिरासत के दौरान जांच आगे बढ़ेगी।
#SwatantraBhardwaj #JantarMantar #DelhiPolice #CJP #DelhiNews #POCSO #SCSTAct #BreakingNews
Follow @Dailybiharliveआप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...

