thedailybihar.com

 

नई दिल्ली। डेबिट कार्ड पाने के लिए अब ग्राहकों को बैंक शाखा जाने या डाक से कार्ड पहुंचने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वित्तीय सेवा विभाग आधुनिक तकनीक से लैस चुनिंदा एटीएम के जरिए तुरंत डेबिट कार्ड जारी करने की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है।

फिलहाल नया बैंक खाता खुलने, डेबिट कार्ड खो जाने, खराब होने या कार्ड बंद होने की स्थिति में नया कार्ड मिलने में आमतौर पर 7 से 10 कार्यदिवस लग जाते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्राहक चुनिंदा एटीएम से ही नया कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

इसके लिए ग्राहक को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर, OTP और बायोमेट्रिक या UPI सत्यापन के माध्यम से कार्ड जारी करने का अनुरोध करना होगा। खाते और ग्राहक की पहचान का सत्यापन पूरा होने के बाद एटीएम मशीन से डेबिट कार्ड जारी किया जा सकेगा।

कार्ड मिलने के बाद ग्राहक नया PIN सेट कर उसे सक्रिय कर सकेगा। इससे कार्ड खोने या खराब होने की स्थिति में ग्राहकों को नया कार्ड पाने के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

सरकार की योजना इस सुविधा को 2026 के अंत तक सरकारी और निजी बैंकों में चरणबद्ध तरीके से लागू करने की है। हालांकि, शुरुआत में यह सुविधा केवल उन चुनिंदा एटीएम पर उपलब्ध होगी, जहां कार्ड जारी करने की तकनीकी व्यवस्था मौजूद होगी।

नई सुविधा से बैंकिंग सेवाओं को अधिक तेज और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...



Previous Post Next Post