नई दिल्ली। Apple ने अपने सालाना इवेंट में बुधवार को लंबे समय से चर्चा में रहे अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लॉन्च कर दिया। कंपनी के अनुसार, 2017 में iPhone X के बाद iPhone में यह सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव है। नए फोल्डेबल फोन की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है, जबकि 2TB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹4,49,900 तक जाती है।
iPhone Duo में 7.6 इंच का अंदरूनी डिस्प्ले दिया गया है, जबकि बाहर की तरफ 5.4 इंच की स्क्रीन है। फोन में टाइटेनियम फ्रेम और फोल्डिंग मैकेनिज्म के लिए विशेष डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone है। फोन में 48MP Fusion कैमरा और iOS 27 का सपोर्ट भी दिया गया है।
फोन में ई-सिम की सुविधा मिलेगी और दोनों तरफ अलग-अलग बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, दोनों बैटरियां मिलकर लंबी बैटरी लाइफ देने में मदद करेंगी। फोन में मैगसेफ चार्जिंग और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए टच आईडी का इस्तेमाल किया गया है।
Apple ने इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी पेश किए। दोनों प्रो मॉडल में बेहतर बैटरी लाइफ पर खास जोर दिया गया है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 बताई गई है।
इसके अलावा कंपनी ने AirPods 5, Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी लॉन्च किए। iPhone Duo के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है।
Follow @Dailybiharliveआप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...
