thedailybihar.com


क्या गुजर रही होगी उस मां पर, जिसका बेटा मलबे में दबा हो और वह उसे बचाने के लिए कुछ कर भी न सके? मोतीबाग के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद सामने आए दस सेकेंड के एक वीडियो ने हजारों लोगों का कलेजा कंपा दिया। वीडियो में एआरएसडी कॉलेज के छात्र आदित्य संकरी जगह में मलबे के बीच दबे दिखाई दे रहे हैं। बिहार के रहने वाले आदित्य के चेहरे पर धूल जमी है, माथे के पास से खून बह रहा है और वह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। शायद उन्हें भी पता था कि अगर यह वीडियो किसी तक पहुंच गया, तो शायद कोई उन्हें बचाने आ जाएगा।

उन्होंने वहीं से वीडियो बनाकर अपने कॉलेज के छात्र समूह में भेजा। वीडियो के आखिरी कुछ सेकेंड में दिखे चेहरे को देखकर साथी चिल्ला उठे—“अरे, ये तो शायद आदित्य हैं!” लेकिन उस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या आदित्य तक बचाव दल पहुंच पाएगा? छात्र मलबे में फंसे थे और बचावकर्मी अभी तक उन तक नहीं पहुंच पाए थे। उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। साथी लगातार उन्हें बचाने की गुहार लगा रहे थे, जबकि अस्पताल से आदित्य नामक एक युवक के भर्ती होने की जानकारी ने उम्मीद जगाई। हालांकि, देर रात तक यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका था कि अस्पताल में भर्ती युवक वही है, जिसका वीडियो सामने आया था।

मोतीबाग इमारत हादसा: मलबे में दबे छात्र का 10 सेकेंड का वीडियो वायरल, बचाव की उम्मीद में कांप उठे साथी

मोतीबाग के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद सामने आए एक वीडियो ने छात्रों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी। महज दस सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक संकरी जगह में मलबे के बीच दबा दिखाई दे रहा है। उसके चेहरे पर धूल जमी है और माथे के पास से खून बहता नजर आ रहा है। वीडियो में कोई आवाज नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक ने यह वीडियो अपने कॉलेज के छात्र समूह में भेजा था, जिसके बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद एआरएसडी कॉलेज के छात्र समूह में वीडियो पहुंचा। वीडियो के आखिर के कुछ सेकेंड में दिखाई दे रहे चेहरे को देखकर छात्रों ने उसे पहचानने की कोशिश की। कुछ छात्र उसे आदित्य बता रहे थे, जबकि कुछ अन्य नाम अर्पित बता रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक बिहार का रहने वाला है और इसी पीजी में रहता था। हालांकि, देर रात तक उसके नाम और कॉलेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।

वीडियो में युवक का केवल चेहरा दिखाई दे रहा था। उसका बाकी शरीर मलबे में दबा हुआ बताया गया। उसने कुछ बोलने की कोशिश नहीं की। छात्रों का कहना था कि संभव है वह बोलने की स्थिति में न हो। ऐसे में उसने वीडियो बनाकर साथियों को भेजा, ताकि बचाव दल तक उसकी लोकेशन पहुंच सके और उसे जल्द बाहर निकाला जा सके।

वीडियो देखकर बचावकर्मियों तक पहुंचे छात्र

मोतीलाल नेहरू कॉलेज के छात्र जैशल ने बताया कि वीडियो जब उनके मोबाइल पर आया, तब वह सत्य निकेतन में ही मौजूद थे। उन्होंने वीडियो देखते ही घटनास्थल पर पहुंचकर बचावकर्मियों को इसकी जानकारी दी। जैशल के अनुसार, उन्होंने बचावकर्मियों को वीडियो दिखाया और युवक को खोजने का अनुरोध किया। वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि छात्र को बचाने की कोशिश की जा रही है।

जैशल ने बताया कि इस दौरान कॉलेज के छात्र समूह में लगातार युवक को बचाने की अपील की जा रही थी। जो छात्र जानते थे कि वह घटनास्थल के पास मौजूद हैं, वे उन्हें लगातार फोन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह खुद भी बेहद परेशान थे और चाहते थे कि युवक को जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

कुछ देर बाद जैशल दोबारा पुलिस के पास पहुंचे। उनके अनुसार, पुलिस ने उन्हें चिंता नहीं करने और छात्र को बचा लिए जाने का भरोसा दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर भी लोग युवक के सुरक्षित बचने की प्रार्थना कर रहे थे।

#Aditya #AdityaRescue #SatyNiketan #Motibagh #BuildingCollapse #DelhiNews #DelhiTragedy #ARSDCollege #BiharStudent #StudentRescue #RescueOperation #BreakingNews #ViralVideo #EmotionalNews #DelhiNewsUpdate #BiharNews #DailyBihar #दिल्ली #मोतीबाग #सत्यनिकेतन #इमारतहादसा #आदित्य #बिहार #बिहारकेछात्र #रेस्क्यूऑपरेशन #वायरलवीडियो #दर्दनाकहादसा #बचावअभियान #छात्रोंकीगुहार


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...



Previous Post Next Post