पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मांझी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर विस्तृत मेडिकल जानकारी या अस्पताल की ओर से आधिकारिक बुलेटिन का इंतजार है।
Follow @Dailybiharliveआप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...

