पटना | 15 जुलाई 2026
बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले सात दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर बिहार के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में उमस बनी हुई है।
15 जुलाई को किशनगंज, अररिया और पश्चिम चंपारण में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं सहरसा, पूर्णिया और सुपौल सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 20 जुलाई के बीच अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, भागलपुर और जमुई में भी भारी बारिश होने की संभावना है। पटना में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विभाग ने 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी दी है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Follow @Dailybiharliveआप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...

