पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचन आयोग ने जनशक्ति जनता दल की वीणा मांडवी समेत 13 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए हैं। इसके बाद चुनावी मैदान में अब 26 उम्मीदवार बचे हैं।
मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है। भाजपा और जनसुराज के उम्मीदवार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे इस सीट पर मुकाबला और रोचक हो गया है।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार नामांकन पत्रों में गलत जानकारी, आवश्यक दस्तावेजों की कमी, तथ्यों को छिपाने और अन्य तकनीकी त्रुटियों के कारण 13 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए। इनमें छह निर्दलीय और सात छोटे दलों के प्रत्याशी शामिल हैं।
कुल 39 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के बाद 26 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं, जिनमें नौ निर्दलीय भी शामिल हैं। अब बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा, जनसुराज और राजद के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं।
Follow @Dailybiharliveआप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...

