दिल्ली से इस वक्त बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे।
हालांकि, बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में बिहार के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों को लेकर भी चर्चाएं हैं, लेकिन इन विषयों पर बैठक में बातचीत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बैठक के बाद यदि प्रधानमंत्री कार्यालय, जदयू या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाता है, तो तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
बताते चले कि इन दोनों नीतीश कुमार दिल्ली यात्रा पर हैं. राज्यसभा सदस्य होने के कारण सत्र में भी भाग ले रहे हैं.
Follow @Dailybiharliveआप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...

