पलामू: झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच ग्रासिम फैक्टरी के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसे के बाद बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बेपटरी हुए डिब्बों को हटाने और रेलवे ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।
मालगाड़ी के कई डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने की आशंका है। रेलवे के अनुसार, एक एक्सप्रेस समेत करीब छह ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया जा सकता है।
फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रेलवे की तकनीकी टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक की मरम्मत और परिचालन बहाली के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
Follow @Dailybiharliveआप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...

