कोचिंग फायरिंग विवाद के बाद पहली बार बोले खान सर, बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर साधा निशाना?
पटना में कोचिंग संस्थान पर फायरिंग की घटना के बाद पहली बार खान सर ने वरिष्ठ पत्रकार शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने विवाद से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए और कुछ पत्रकारों की कार्यशैली पर भी तीखी टिप्पणी की। बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए खान सर ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ पत्रकार यह दावा करते हैं कि उन्होंने उनका असली नाम, गोत्र और जाति तक पता कर ली है। इस पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा, "अरे चोटा , तुम पत्रकार हो या अपनी बहन की शादी करवाने के लिए दूल्हा ढूंढ रहे हो?"
खान सर ने आगे कहा कि वह संबंधित पत्रकार के गांव तक जाने और निजी जानकारी तलाशने जैसी हरकतों को पत्रकारिता नहीं मानते। इसी क्रम में उन्होंने बिना नाम लिए बिहार के एक चर्चित पत्रकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "लोग उसे 'सन ऑफ दोगला' कहते हैं।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई और कई लोगों ने इसे यूट्यूबर एवं पत्रकार मनीष कश्यप की ओर इशारा माना।
गौरतलब है कि मनीष कश्यप को उनके समर्थक लंबे समय से "सन ऑफ बिहार" के नाम से संबोधित करते रहे हैं। ऐसे में खान सर की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, पॉडकास्ट के दौरान खान सर ने सीधे तौर पर मनीष कश्यप का नाम नहीं लिया।
फिलहाल इस बयान को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए यह कहना उचित नहीं होगा कि खान सर का बयान निश्चित रूप से मनीष कश्यप के लिए ही था। सोशल मीडिया पर चल रहे दावों और चर्चाओं के बीच इस मामले को लेकर बहस लगातार जारी है।
Follow @Dailybiharliveआप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...

