जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करने से पहले सोमवार को सोनपुर स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान हरिहरनाथ के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि तथा अपने राजनीतिक अभियान की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।
मंदिर पहुंचने पर प्रशांत किशोर का समर्थकों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। पूजा के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। माना जा रहा है कि नामांकन से पहले हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन का उनका कार्यक्रम राजनीतिक और धार्मिक, दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। नामांकन से पहले उनका मंदिर पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़ी संख्या में समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रशांत किशोर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए रवाना हुए। उनके इस दौरे को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा गया, जबकि राजनीतिक गलियारों में भी इसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...


