thedailybihar.com

 


पटना: पथ निर्माण विभाग ने बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर और गोपालगंज जिलों में बनने वाले चार बाइपास सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इन परियोजनाओं पर 288 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

इन बाइपास सड़कों का निर्माण बिहार राज्य पथ विकास निगम (BSRDCL) द्वारा कराया जाएगा। ये परियोजनाएं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं में शामिल थीं।

कहां बनेंगे बाइपास?

1. दरभंगा

मार्ग: असमा पुल (दरभंगा–कुशेश्वरस्थान SH-56) से धबौलिया (कुशेश्वरस्थान–फुलतोड़ा घाट मार्ग)

लंबाई: 3.8 किमी

लागत: 85 करोड़ रुपये

2. समस्तीपुर (रोसड़ा)

पहला बाइपास: कलवारा चौक से धरवाड़ा

दूसरा बाइपास: रोहुआ से दौलतपुर

कुल लंबाई: 12.81 किमी

लागत: 87.18 करोड़ रुपये

3. गोपालगंज

मार्ग: कटैया औद्योगिक क्षेत्र को विजयीपुर–देवरिया सड़क से जोड़ने के लिए

लंबाई: 5.75 किमी

लागत: शेष स्वीकृत राशि के तहत निर्माण होगा।

इन बाइपासों के बनने से शहरों में जाम की समस्या कम होगी, आवागमन तेज होगा और औद्योगिक एवं क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...



Previous Post Next Post