पटना: बिहार के करीब 6 लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक स्थानांतरण (ट्रांसफर) प्रक्रिया का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग की अधिसूचना के अनुसार, ट्रांसफर प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 29 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक शिक्षक समायोजन, समानीकरण और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर की स्थापना समितियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन करेंगी।
अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण में समायोजन और समानीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 10 से 14 सितंबर के बीच पारस्परिक स्थानांतरण किया जाएगा। वहीं, 16 सितंबर को सामान्य स्थानांतरण के लिए संशोधित रिक्तियों की सूची जारी होगी।
सामान्य स्थानांतरण के लिए इच्छुक शिक्षक 17 से 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और विद्यालयों का विकल्प चुनेंगे। इसके बाद 24 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच सामान्य स्थानांतरण सूची प्रकाशित होगी तथा अपीलों का निपटारा किया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए यह शेड्यूल राहतभरी खबर माना जा रहा है।
हैशटैग:
#Bihar #BiharNews #TeacherTransfer #BiharTeachers #EducationDepartment #TeacherNews #TransferPosting #Education #Patna #BreakingNews #HindiNews #DailyBihar
Follow @Dailybiharliveआप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 7870192482 पर भेज सकते हैं...

